Home देश-दुनिया कोविड टीकाकरण पहुंचा 105 करोड़ के करीब

कोविड टीकाकरण पहुंचा 105 करोड़ के करीब

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। देश में कोविड टीका अभियान तेजी से चल रहा है और शुक्रवार शाम तक इसके 105 करोड़ के पार होने की संभावना है।
केंद्रीय स्वास्थ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक पिछले 24 घंटे के दौरान पूरे देश में 74 लाख 33 हजार 392 कोविड टीके लगाये गये हैं। कुल टीकाकरण आज सुबह 7 बजे तक देश में 104 करोड़ 82 लाख 966 हो गया है।
मंत्रालय ने बताया कि 13,198 कोविड रोगी पिछले 24 घंटों में स्वस्थ हो गये हैं। कोरोना महामारी के शुरू होने के बाद से अभी तक तीन करोड़ 36 लाख 27 हजार 632 लोग महामारी से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.19 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटे में 14,348 नए कोविड मामले सामने आए हैं। देश में कुल एक लाख 61 हजार 334 कोविड मरीजों का इलाज चल रहा है। संक्रमण दर 0.47 प्रतिशत है।
देशभर में कोविड परीक्षण जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 12 लाख 84 हजार 552 कोविड परीक्षण किए हैं। अब तक कुल 60 करोड़ 58 लाख 85 हजार 769 कोविड परीक्षण किए गये हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे

उखीमठ, 08 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उत्तराखंड में हिमालय की कंदराओं में स्थित 11वें…