Home मनोरंजन रजनीकांत को कैरोटिड सर्जरी के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी, पोस्ट शेयर कर बोले- घर लौट आया
मनोरंजन - November 1, 2021

रजनीकांत को कैरोटिड सर्जरी के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी, पोस्ट शेयर कर बोले- घर लौट आया

मुंबई, 01 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। सुपरस्टार रजनीकांत पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती हुए थे। रजनीकांत के स्वास्थ्य को लेकर उनके फैन्स काफी परेशान नजर आ रहे थे। अब फाइनली रविवार को रजनीकांत अपने घर लौट आए हैं। उनकी चेन्नई के एक हॉस्पिटल में कैरोटिड आर्टरी की सर्जरी हुई है। कैरोटिड आर्टरी के जरिए दिमाग में खून और ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। इसके सिकुड़ जाने पर ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।

रजनीकांत को गुरुवार के दिन चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रजनीकांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी फैन्स के साथ साझा की थी। घर लौटने के बाद रजनीकांत ने अपनी घर वापसी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, ‘घर लौट आया’।

बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2020 में रजनीकांत को हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें सांस लेने में परेशानी और ब्लड प्रेशर की समस्या थी। कुछ दिनों पहले ही रजनीकांत प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे।

70 साल के सुपरस्टार रजनीकांत पिछली बार तमिल फिल्म ‘दरबार’ में नजर आए थे। अब रजनीकांत की अगली फिल्म ‘अन्नाथे’ रिलीज होने वाली है। यह तमिल फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग

मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…