प्रधानमंत्री मोदी ने वाई एस जगनमोहन रेड्डी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली, 21 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को उनके 49वें जन्मदिन पर मंगलवार को शुभकामनाएं दीं।
मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीघार्यु जीवन की कामना करता हूं।’’
वाई एस जगनमोहन रेड्डी कांग्रेस के दिवंगत नेता वाई एस आर रेड्डी के बेटे हैं। उन्होंने 2011 में अपने पिता के निधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मतभेद के बाद अपनी पार्टी का गठन किया था। जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 2019 में राज्य में सत्ता में आई थी।
एनएसई 24 अप्रैल से निफ्टी नेक्स्ट 50 पर वायदा अनुबंधों की पेशकश करेगा
नई दिल्ली, 18 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने बृहस्पतिवा…