Home देश-दुनिया लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

लखीमपुर खीरी जा रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ, 04 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर जिले के हरगांव में उस वक्त हिरासत में लिया गया, जब वह लखीमपुर खीरी जा रही थीं, जहां रविवार को हुई हिंसा में कथित तौर पर आठ लोगों की मौत हो गई है।

प्रियंका गांधी के काफिले को लखनऊ में रोका गया और पुलिस ने कौल हाउस को घेर लिया, जहां वह अपनी लखनऊ यात्राओं के दौरान ठहरती हैं।

हालांकि, प्रियंका पुलिस को चकमा देने में कामयाब रही और साइड गेट से अपने आवास से बाहर चली गई और थोड़ी दूरी के बाद, वह एक वेटिंग कार में बैठ गई और कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गई।

सोमवार सुबह करीब छह बजे जैसे ही प्रियंका सीतापुर जिले के हरगांव पहुंची तो उन्हें रोक लिया गया। महिला कांस्टेबल से हाथापाई के बाद प्रियंका ने गिरफ्तारी वारंट देखने की मांग की। पुलिस कर्मियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उन्हें जिले के पीएसी कार्यालय ले जाया गया।

प्रियंका के साथ आए कांग्रेस नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी के विरोध में हंगामा और धरना दिया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को खुलेंगे

उखीमठ, 08 मार्च (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। उत्तराखंड में हिमालय की कंदराओं में स्थित 11वें…