Home अंतरराष्ट्रीय एल सल्वाडोर में हत्याओं के दौर के बीच सेना और पुलिस लगा रही गश्त

एल सल्वाडोर में हत्याओं के दौर के बीच सेना और पुलिस लगा रही गश्त

सैन सल्वाडोर ;एल सल्वाडोरद्धए 12 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)  एल सल्वाडोर की राजधानी में पिछले दो दिन में लगभग 30 लोगों की हत्या होने के बाद सैनिकों और पुलिस ने गश्त लगाई।

करीब 65 लाख की आबादी वाले इस मध्य अमेरिकी देश में 2010 के दशक के मध्य में हर दिन करीब 15 से 20 लोग मारे जाते थे लेकिन इस बाद हालात तेजी सुधरे और हत्या के मामलों में कमी आ गई।

राष्ट्रपति नईब बुकेले ने बृहस्पतिवार कोए सैन सल्वाडोर में सेना को गश्त का आदेश दिया। सेना ने गश्त के दौरान कुछ इलाकों में बख्तरबंद गाड़ियां तैनात कर आवाजाही को बंद कर दिया। पुलिस ने बदमाशों के गिरोहों की खोज के लिए घर.घर जाकर तलाशी ली।

बुकेले ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखाए श्हमें पता है कि ऐसी शक्तियां हैं जो हमें हमारे बुरे अतीत में ले जाना चाहती हैं लेकिन प्रशासन इसकी इजाजत नहीं देगा।श् एल सल्वाडोर में 2015 के बाद से हत्याओं में बहुत हद तक कमी आई है लेकिन आज भी यह हत्या की सबसे ज्यादा दर वाला देश है जहां ज्यादातर हिंसा गुंडों के गिरोह करते हैं।

वर्ष 2018 में बुकेले के राष्ट्रपति बनने से पहले तक एल सल्वाडोर में हत्याओं का औसत प्रति दिन 9ण्2 था और पिछले सप्ताह तक यह औसत 3ण्8 प्रति दिन देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संकट काल में सुरक्षा कवच के रूप में टीएमसी को मिला कांग्रेस का साथ

नई दिल्ली, 11 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने …