Home व्यापार शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे मजबूत
व्यापार - November 12, 2021

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे मजबूत

मुंबई, 12 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। घरेलू शेयर बाजारों में वृद्धि के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 16 पैसे मजबूत हो कर 74.36 पर पहुंच गया।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत रुख के साथ 74.36 पर खुला। इसमें पिछले बंद के मुकाबले 16 पैसे की बढ़त दर्ज की गई।

बृहस्पतिवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले गिरावट लेकर 74.52 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत चढ़कर 95.23 पर आ गया।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने कहा कि एशियाई शेयरों और मुद्राओं में सुधार को देखते हुए भारतीय रुपया इस शुक्रवार को मजबूती के साथ खुला।

इसके अलावा वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.74 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

संकट काल में सुरक्षा कवच के रूप में टीएमसी को मिला कांग्रेस का साथ

नई दिल्ली, 11 जून (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने …