अहंकार का सिर झुकाने वाले किसानों को जीत मुबारकः राहुल
नई दिल्ली, 19 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीनों कृषि कानून वापस लेने की सरकार की घोषणा को अन्याय की हार बताते हुए किसानों को जीत की बधाई दी और कहा कि अन्नदाता के सत्याग्रह के सामने अहंकार का सिर झुका है। श्री गांधी ने ट्वीट किया, ष्देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ ये जीत मुबारक हो! जय हिंद, जय हिंद का किसान।ष् गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कृषि कानूनों को वापस लेने का ऐलान करते हुए आंदोलनकरी किसानों से घर लौटने की अपील की है। हालांकि, किसानों का कहना है कि वे अभी आंदोलन तभी खत्म करेंगे, जब संसद में इसे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








