टोटैनहैम की शानदार वापसी, मैनचेस्टर सिटी की आसान जीत
लंदन, 22 नवंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। टोटैनहैम ने शुरू में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करके इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में लीड्स को 2-1 से हराया जबकि मैनचेस्टर सिटी ने एवर्टन पर 3-0 से आसान जीत दर्ज की।
लीड्स ने डेनियल जेम्स के 44वें मिनट में किये गये गोल से बढ़त बनायी लेकिन दूसरे हॉफ में टोटैनहैम ने शानदार खेल दिखाया। उसकी तरफ से पियरे एमिली होबजर्ग ने 58वें और सर्जियो रेगुलियन ने 69वें मिनट में गोल किये। यह नये कोच एंटोनियो कोंटे की अगुवाई में टोटैनहैम की पहली जीत है।
इससे पहले मैनचेस्टर सिटी ने एवर्टन पर आसान जीत से अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल किया। वह अब शीर्ष पर काबिज चेल्सी से तीन अंक पीछे है।
सिटी की तरफ से रहीम स्टर्लिंग (44वें मिनट), रोड्री (55वें मिनट) और बर्नार्डो सिल्वा (86वें मिनट) ने गोल किये।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








