अमित शाह और राजनाथ सिंह ने नड्डा को दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली, 02 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी है। श्री शाह ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, “ भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके परिश्रम, कर्मठता व संगठन कौशल से पार्टी जमीनी स्तर पर और सशक्त होकर निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि आप सदैव स्वस्थ रहें व दीर्घायु हों।” श्री सिंह ने आज ट्वीट किया, “भाजपा के कर्मठ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान जगत प्रकाश नड्डा को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। देश और दल के विकास में नड्डाजी का अप्रतिम योगदान रहा है। वे बड़े धैर्य और परिश्रम के साथ संगठन को नई शक्ति और युक्ति दे रहे हैं। उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्राप्ति हो, यही कामना है।”
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








