अमित शाह ने 2001 संसद हमले में शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली, 13 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2001 में आज ही के दिन संसद पर हुए हमले में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए शहीद हुए सुरक्षा कर्मियों को सोमवार को श्रद्धांजलि दी।
शाह ने ट्वीट किया, ‘‘ भारतीय लोकतंत्र के मंदिर संसद भवन पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले में राष्ट्र के गौरव की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले सभी बहादुर सुरक्षाबलों के साहस व शौर्य को कोटिशः नमन करता हूं। आपका अद्वितीय पराक्रम व अमर बलिदान सदैव हमें राष्ट्रसेवा हेतु प्रेरित करता रहेगा।’’
आज ही के दिन 2001 में हुए हमले में शामिल सभी पांच आतंकवादी मारे गए थे और राज्यसभा सचिवालय, दिल्ली पुलिस तथा केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के आठ सुरक्षा कर्मी शहीद हो गए थे। हमले में एक माली की भी जान गई थी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








