साठ प्रतिशत वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण हुआ: मांडविया
नई दिल्ली, 23 दिसंबर (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 60 फीसदी से अधिक पात्र आबादी का कोविड-19 रोधी पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है।
मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘नई उपलब्धि, बधाई भारत। जनता की भागीदारी और हमारे स्वास्थ्य कर्मियों के समर्पित प्रयासों के कारण 60 फीसदी से अधिक पात्र आबादी का अब पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।’’
स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि भारत की 89 फीसदी वयस्क आबादी को टीके की पहली खुराक मिल चुकी है।
सुबह सात बजे तक के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में टीके की 70,17,671 खुराक लगाए जाने के साथ देश मे अब तक 139.70 करोड़ से अधिक, टीके की खुराक दी जा चुकी हैं।
यूक्रेन के ड्रोन हमले से रूस के ईंधन टर्मिनल पर लगी आग
मॉस्को, 24 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। रूस के स्मोलेंस्क क्षेत्र में यूक्रेनी सशस्त्…