कोरियाई बैंड ‘टूमोरो एक्स टुगेदर’ मार्च में दर्शकों के बीच देगा प्रस्तुति
नई दिल्ली, 18 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। मशहूर दक्षिण कोरियाई बैंड ‘टूमोरो एक्स टुगेदर’ पांच और छह मार्च को तीसरी बार दर्शकों के बीच प्रस्तुति देगा। उनकी प्रबंधन एजेंसी ‘बिग हिट म्यूजिक’ ने यह जानकारी दी।
बैंड के फैन ग्रुप ‘मोमेंट ऑफ ऑलवेजनेस’ (एमओए) के लिए किए जा रहे दो दिवसीय कार्यक्रम का नाम ‘एमओए एक्स टुगेदर’ है।
इस कार्यक्रम में बैंड के सदस्य सोबिन, योनजुन, बेओमग्यू, ताएह्युन और ह्यूनिंगकाई प्रस्तुति देंगे। इसे सोशल मीडिया पर लाइव भी दिखाया जाएगा।
एजेंसी के अनुसार, छह मार्च को कार्यक्रम के वैश्विक संस्करण के दौरान बैंड के विदेशी भाषा के गीतों पर भी प्रस्तुति होगी।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








