करीना के साथ फिर जोड़ी जमायेंगे ऋतिक!
मुंबई, 27 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बॉलीवुड के माचो हीरो ऋतिक रौशन और करीना कपूर की जोड़ी फिर साथ नजर आ सकती है। ऋतिक रोशन ने करीना कपूर के साथ ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’, ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘यादें’ जैसी फिल्मों में काम किया है। फैंस इस जोड़ी को ऑनस्क्रीन एक बार फिर देखने के लिए उत्सुक हैं। बताया जा रहा है कि ऋतिक और करीना को एक साथ फिल्म करने के लिए एप्रोच किया गया है। इस फिल्म को जंगली पिक्चर्स द्वारा निर्मित किया जाएगा। फिल्म का टाइटल ‘उलज’ है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म अभी प्रोसेस में हैं। यदि सब कुछ सही रहा तो लंबे अरसे के बाद ऋतिक और करीना की जोड़ी फिल्मों में नजर आयेगी।
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








