Home व्यापार शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे टूटा
व्यापार - January 27, 2022

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे टूटा

मुंबई, 27 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 41 पैसे टूटकर 75.19 पर आ गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में गिरावट, विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के चलते स्थानीय मुद्रा पर दबाव बना।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.18 पर खुला, और फिसलकर पिछले बंद भाव के मुकाबले 41 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 75.19 तक आ गया। रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.48 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 96.61 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.80 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.24 डॉलर प्रति बैरल हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…