नायडू ने लाला लाजपत राय को किया नमन
नई दिल्ली, 28 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने स्वंतत्रता सेनानी पंजाब केसरी लाला लाजपत राय को उनकी जयंती से भावपूर्ण नमन किया है। श्री नायडू ने शुक्रवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि एक समर्पित राष्ट्रवादी और निर्भीक पत्रकार के रूप में स्वदेशी आंदोलन और साइमन वापस जाओ प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा,“ ‘पंजाब केसरी’ लाला लाजपत राय जी की जयंती पर, हमारे स्वाधीनता आंदोलन के नायक की पुण्य स्मृति को सादर नमन! लाला जी एक राष्ट्रवादी पत्रकार और स्वदेशी उद्यमी थे, युवा क्रांतिकारियों की एक पीढ़ी के लिए प्रेरणा के स्रोत रहे। मेरी विनम्र श्रद्धांजलि!
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








