जापान की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ मिलकर चंद्रमा की सतह की खोज के लिए वाहन बना रही है ‘टोयोटा’
तोक्यो, 28 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ‘टोयोटा’ कंपनी जापान की अंतरिक्ष एजेंसी के साथ मिलकर चंद्रमा की सतह की खोज के लिए एक वाहन पर काम कर रही है। कंपनी के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि इसका उद्देश्य, 2040 तक लोगों को चंद्रमा पर रहने में मदद करना है और फिर उसके बाद मंगल पर जाने की योजना है।
इस वाहन का नाम टोयोटा की एसयूवी ‘लैंड क्रूजर’ के नाम पर ‘लूनर क्रूजर’ रखा गया है और इसका निर्माण ‘जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी’ के साथ मिलकर किया जा रहा है। इस वाहन को दशक के अंत तक प्रक्षेपित करने की योजना है।
‘टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन’ की ‘लूनर क्रूजर’ परियोजना के प्रमुख ताकाओ सातो ने कहा कि जिस प्रकार लोग कार में बैठकर सुरक्षित तरीके से खाना-पीना, काम करना, सोना और बातें कर सकते हैं उसी प्रकार बाह्य अंतरिक्ष में भी किया जा सके, इस परिकल्पना के साथ उक्त वाहन का निर्माण किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








