Home अंतरराष्ट्रीय उत्तर कोरिया ने सप्ताह की शुरूआत में किया क्रूज और सामरिक मिसाइल का परीक्षण

उत्तर कोरिया ने सप्ताह की शुरूआत में किया क्रूज और सामरिक मिसाइल का परीक्षण

प्योंगयांग, 28 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उत्तर कोरिया ने इस सप्ताह की शुरुआत में लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल और सतह से सतह मारक क्षमता वाली सामरिक मिसाइल (एसएसएम) का परीक्षण किया है। योनहप न्यूज एजेंसी ने शुक्रवार को रिपोर्ट में यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया की क्रूज मिसाइलों ने 9.137 सेकंड की उड़ान भरी और प्रक्षेपण स्थल से लगभग 1800 किलोमीटर यानी 1100 मील से अधिक दूरी तक अपना लक्ष्य साधा। उत्तर कोरिया ने इस महीने की शुरुआत में कथित हाइपरसोनिक मिसाइलों सहित छह मिसाइल का परीक्षण किया। उत्तर कोरिया ने गुरुवार सुबह एक मिसाइल का परीक्षण किया जो जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिरी। इससे पहले मंगलवार को भी मिसाइल परीक्षण किया गया था। दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने प्योंगयांग के मिसाइल परीक्षण की बार-बार निंदा की है और कहा कि उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण कार्यक्रम सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है और क्षेत्रीय स्थिरता और सुरक्षा को कमजोर कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…