Home व्यापार शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 3.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
व्यापार - February 1, 2022

शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 3.33 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

नई दिल्ली, 31 जनवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। शेयर बाजार में सोमवार को तेजी से निवेशकों की संपत्ति 3.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ी। केंद्रीय बजट से पहले शेयरों की लिवाली से बीएसई सेंसेक्स 814 अंक मजबूत हुआ।

बीएसई सेंसेक्स 813.94 अंक यानी 1.42 प्रतिशत उछलकर 58,014.17 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,057.4 अंक की बढ़त के साथ यह 58,257.63 अंक तक चला गया था।

इस तेजी के साथ निवेशकों की संपत्ति 3,33,502.95 करोड़ रुपये उछलकर 2,64,41,207.18 करोड़ रुपये पहुंच गयी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…