Home मनोरंजन करिश्मा कपूर की फिल्म जुड़वा के प्रदर्शन के 25 साल पूरे हुये
मनोरंजन - February 9, 2022

करिश्मा कपूर की फिल्म जुड़वा के प्रदर्शन के 25 साल पूरे हुये

मुंबई, 09 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर की सुपरहिट फिल्म जुड़वा के प्रदर्शन के 25 साल पूरे हो गये हैं। करिश्मा कपूर की फिल्म जुड़वा के प्रदर्शन के 25 साल पूरे हो गये हैं। करिश्मा ने फिल्म जुड़वा के 25 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की है। करिश्मा ने खुशी जाहिर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म जुड़वा की क्लिप शेयर की है, जिसमें फिल्म के चुनिंदा सीन्स को दिखाया गया है। करिश्मा ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर कैप्शन लिखा, “जुड़वा प्यार, मजाक और रोमांच से भरा सफर था, विश्वास नहीं हो रहा है कि 25 साल हो गए हैं। ” गौरतलब है कि डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म जुड़वा में सलमान खान,करिश्मा कपूर, रंभा, कादर खान, शक्ति कपूर, और अनुपम खेर की अहम भूमिका थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…