Home देश-दुनिया प्रधानमंत्री मोदी ने बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री मोदी ने बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, 16 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि उनका संगीत विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त करता है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘बप्पी लाहिड़ी जी के संगीत ने विविध भावनाओं को खूबसूरती से व्यक्त किया। कई पीढ़ियों के लोग उनके संगीत से जुड़ाव महसूस कर सकते हैं। हर कोई उनकी जिंदादिली को याद करेगा। मैं उनके निधन से दुखी हूं। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शांति।’’

लाहिड़ी ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जीत नहीं पाए थे।

भारत में 80 और 90 के दशक में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतों के बाद निधन हो गया है। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बुधवार को यह जानकारी दी। लाहिड़ी का जुहू के क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में मंगलवार रात को निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…