Home देश-दुनिया एनएसए के आवास में जबरन दाखिल होते व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा

एनएसए के आवास में जबरन दाखिल होते व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली, 16 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के आवास में जबरन घुसने की कोशिश कर रहे व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

बुधवार को जब एक 40 वर्षीय व्यक्ति जबरन एनएसए डोभाल के आवास में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था, तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे दबोच लिया।

इसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल पकड़े गये व्यक्ति से स्पेशल सेल की टीम पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक पूछताछ में उसने पुलिस को बताया है कि उसके शरीर में चिप लगा दिया गया है और उसे रिमोट कंट्रोल से ऑपरेट किया जा रहा है।

इसके बाद पुलिस ने उसका एमआरआई कराया है, जिसमें ऐसी कोई चीज नहीं मिली। पुलिस का मानना है कि व्यक्ति दिमागी तौर पर परेशान हो सकता है। हालांकि अभी स्पेशल सेल की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…