Home देश-दुनिया बप्पी लाहिरी के संगीत श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते रहेंगेः राष्ट्रपति कोविन्द

बप्पी लाहिरी के संगीत श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते रहेंगेः राष्ट्रपति कोविन्द

नई दिल्ली, 16 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने बुधवार को भारतीय सिनेमा के मशहूर संगीतकार बप्पी लाहिरी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुये कहा कि वे एक श्रेष्ठ गायक और संगीतकार थे।

राष्ट्रपति कोविन्द ने ट्वीट कर कहा, ष्बप्पी लाहिरी श्रेष्ठ गायक एवं संगीतकार थे। उनके गीतों को न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी लोकप्रियता मिली। बप्पी जी के संगीत का रेंज और धुन विविधताओं के साथ-साथ काफी भावपूर्ण रहा।ष्

आगे अपने ट्वीट में उन्होंने कहा कि बप्पी लाहिरी के यादगार गीत लंबे समय तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करते रहेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित

जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…