राहुल और प्रियंका ने संत रविदास को जयंती पर किया नमन
नई दिल्ली, 16 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा पार्टी की उत्तर प्रदेश की प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संत रविदास की जयंती पर उन्हें नमन किया है और कहा है कि वे दोनों वाराणसी जाकर संत शिरोमणि की जन्मस्थली पर आज मत्था टेकेंगे।
श्री गांधी ने ट्वीट किया, ष्एकता और भाईचारे का संदेश देने वाले संत गुरु रविदास जी की जयंती पर हार्दिक शुभकामनाएँ।ष्
श्रीमती वाड्रा ने संत शिरोमणि के दोहे को उद्धृत किया ष्न तसवीस खिराजु न माल ।। खउफ न खता न तरस जवाल…काइम दाइम सदा पातिसाही, दोम न सेम एक सो आही…जो हम सहरी, सु मीत हमारा।ष्
उन्होंने आगे कहा, ष्हर साल की तरह आज के दिन वाराणसी स्थित संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की जन्मस्थली पर मत्था टेकूँगी। आज भाई के साथ जाने में और भी ख़ुशी हो रही है।ष्
प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया में रामायण का कठपुतली मंचन देख प्रभावित
जकार्ता (इंडोनेशिया), 07 जुलाई (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मो…








