रूस.यूक्रेन संकट से बढ़ सकती है सेमीकंडक्टर की कमी
मुंबईए 28 फरवरी (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। रूस और यूक्रेन के बीच जारी संकट से सेमीकंडक्टर की कमी और बढ़ सकती है। इसका कारण यह है कि सेमीकंडक्टर में उपयोग होने वाले नियोन और हेल्यिम का ये दोनों बड़े उत्पादक हैं।
मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस की सहायक इकाई मूडीज एनालिटक्सि ने अपनी नई रिपोर्ट में यह दावा किया है। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि रूस से एलएनजी की आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है। मूडीज एनालिटक्सि की वरिष्ठ एपीएसी अर्थशास्त्री कैटरीना इल्ला ने कहा कि रूस.यूक्रेन संकट का सेमीकंडक्टर की चल रही कमी पर असर पड़ सकता है क्योंकि नियोन और हेल्यिम गैर सिप उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण है। रूस और यूक्रेन दोनों की इसके वैश्विक स्तर पर प्रमुख आपूर्तिकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि चिप निर्माण की प्रक्रिया में पेलोडियम की भी अति महत्वपूर्ण भूमिका है और वैश्विक स्तर पर इसकी आपूर्ति में रूस की भागीदारी एक चौथाई है।
उन्होंने कहा कि रूस.यूक्रेन संकट का चिप के उत्पादन तत्काल असर नहीं दिख रहा है क्योंकि महामारी के दौरान प्रमुख चिप उत्पादकों ने इनका पर्याप्त भंडारण कर रखा है। हालांकिए रूस.यूक्रेन संकट जारी रहता है तो ताईवानए दक्षिण कोरियाए जापानए चीन और अन्य देशों में चिप निर्माण पर असर दिख सकता है। इससे आने वाले दिनों में चिप की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस विश्व का सबसे बड़ा गैस आपूर्तिकर्ता है। उसकी अधिकांश गैस की आपूर्ति जर्मनीए टलीए तुर्कीए आस्ट्रिया और फ्रांस के साथ ही अन्य यूरोपीय देशों को की जाती है। चीनए जापानए दक्षिण कोरिया और भारत भी अपनी जरूरतों की पूर्ति के लिए कुछ गैस रूस से खरीदते हैं। यदि यह संकट लंबा खींचता है तो इससे वैश्विक स्तर पर गैस की कीमतों में तेजी आ सकती है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








