Home अंतरराष्ट्रीय यूक्रेन के शामिल होने से पहले शांति चाहता है ईयू

यूक्रेन के शामिल होने से पहले शांति चाहता है ईयू

ब्रसेल्सए 02 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। यूरोपीय संघ ;ईयूद्ध की अध्यक्ष उर्सला वॉन डर लेयन ने मंगलवार को कहा कि यूरोपीय संघ में यूक्रेन के शामिल होने से पहले युद्ध रुकना चाहिए। यूरोपीय संसद के पूर्ण सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहाए ष्आज यूरोपीय संघ और यूक्रेन पहले से ज्यादा करीब हैं। हमारे सामने अब भी एक लंबा रास्ता है। हमें यह युद्ध खत्म करनी है और हमें अगले कदम के बारे में चर्चा करनी चाहिए।ष् यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने सोमवार को एक आधिकारिक अपील पर हस्ताक्षर कर यूक्रेन को विशेष प्रक्रिया के जरिये ईयू में सम्मिलित करने की मांग की थी। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने यूरोपीय संघ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ के देश यूक्रेन का समर्थन करने के लिए एक साथ थे लेकिन इसके लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने प्रतीकात्मकए राजनीतिक और वैध अनुरोध को गंभीरता से देखने का वादा करते हुए स्वीकार किया कि यह प्रक्रिया मुश्किल होगी। यूरोपीय संसद के सदस्यों ने मंगलवार को एक प्रस्ताव अपनायाए जिसमें ईयू के संस्थानों को यूक्रेन को यूरोपीय संघ के उम्मीदवार का दर्जा देने की दिशा में काम करने का आह्वान किया गया और कहा गया कि यह प्रक्रिया यूरोपीय संघ की शर्तों के अनुरूप होनी चाहिए। इस प्रस्ताव के पक्ष में 637 सदस्यों ने मतदान कियाए 13 सदस्यों ने इसका विरोध किया तथा 26 सदस्यों ने मतदान नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …