Home अंतरराष्ट्रीय रूसी विमानों के लिए बंद हुआ अमेरिकी हवाई क्षेत्र

रूसी विमानों के लिए बंद हुआ अमेरिकी हवाई क्षेत्र

वॉशिंगटनए 02 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन के दौरान अमेरिकी हवाई क्षेत्र से रूसी विमानों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति ने कहाएष्आज रात मैं घोषणा कर रहा हूं कि हम सभी रूसी उड़ानों के लिए अमेरिकी हवाई क्षेत्र को बंद करनेए रूस को और अलग.थलग करने और उनकी अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव डालने में अपने सहयोगियों के साथ शामिल होंगे।ष् अमेरिका से पहले कनाडा व यूरोपीय संघ ;ईयूद्ध भी अपने हवाई क्षेत्र को रूसी विमानों के लिए बंद कर चुका है। इससे पहले यूरोपीय संघ ने अध्यक्ष उर्सल वॉन डेर लेयन ने घोषणा की थी कि पूरा ईयू रूसी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद करेगा। उल्लेखनीय है कि जर्मनीए इटलीए स्पेन और फ्रांस ने पिछले हफ्ते अपने हवाई क्षेत्र में रूसी विमानों को प्रतिबंधित करने की घोषणा की थी। ब्रिटेनए पोलैंडए मोलडोवा और चेक गणराज्य ने यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद ही रूस के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …