शुरुआती कारोबार में निवेशकों की संपत्ति चार लाख करोड़ रुपये से अधिक घटी
नई दिल्ली, 04 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। शेयर बाजार में शुक्रवार को बड़ी गिरावट आने से शुरुआती कारोबार में निवेशकों को चार लाख करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई के सूचकांक सेंसेक्स में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई और यह 1,148.05 अंक या दो फीसदी टूटकर 53,954.63 पर पहुंच गया।
बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण शुरुआती कारोबार में 4,09,554.44 करोड़ रुपये घटकर 2,46,96,434.57 करोड़ रुपये रह गया।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








