Home देश-दुनिया मुठभेड़ में तीन लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर

मुठभेड़ में तीन लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर

बीजापुर, 11 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में आज तड़के पुलिस और नक्सली के बीच हुयी मुठभेड़ में तीन लाख रुपए का एक इनामी नक्सली ढेर हो गया। वहीं, गोलीबारी में एक जवान घायल हो गया। घायल जवान का इलाज जिला मुख्यायल के अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक कमलोचन कश्यप ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देर रात केन्द्रीय सुरक्षा बल तथा जिला रिजर्व पुलिस बल के जवान नैमेड़ थाना क्षेत्र के कैका और मोसला के जंगलों में गए थे, जहां तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड हो गयी। दोनों ओर से हुयी गोलीबारी में तीन लाख रुपए का इनामी नक्सली डिप्टी कमांडर रितेश पुनेम मारा गया। घटना स्थल से नक्सली सामग्री पिट्ठू आदि बरामद किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

झारखंड, महाराष्ट्र विस चुनाव के साथ रिक्त विस सीटों के चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में रिक्त विधानस…