Home व्यापार फरवरी में निर्यात 25.1 प्रतिशत बढ़कर 34.57 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 20.88 अरब डॉलर हुआ
व्यापार - March 14, 2022

फरवरी में निर्यात 25.1 प्रतिशत बढ़कर 34.57 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 20.88 अरब डॉलर हुआ

नई दिल्ली, 14 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रसायनों जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन से देश का निर्यात फरवरी में 25.1 प्रतिशत बढ़कर 34.57 अरब डॉलर रहा। वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, हालांकि माह के दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 20.88 अरब डॉलर पहुंच गया। आलोच्य महीने में आयात 36 प्रतिशत बढ़कर 55.45 अरब डॉलर रहा, जिसमें पेट्रोलियम और कच्चे तेल का आयात 69 प्रतिशत बढ़कर 15.28 अरब डॉलर हो गया। फरवरी 2021 में व्यापार घाटा 13.12 अरब डॉलर था। मंत्रालय के अनुसार, कुल मिलाकर निर्यात चालू वित्त वर्ष 2021-22 के अप्रैल से फरवरी माह के दौरान 46.09 प्रतिशत बढ़कर 374.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। एक साल पहले इसी अवधि में यह 256.55 अरब डॉलर था। आलोच्य अवधि में आयात 59.33 प्रतिशत बढ़कर 550.56 अरब डॉलर रहा। वहीं व्यापार घाटा 175.75 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 88.99 अरब डॉलर था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

झारखंड, महाराष्ट्र विस चुनाव के साथ रिक्त विस सीटों के चुनाव की घोषणा

नई दिल्ली, 15 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में रिक्त विधानस…