मारुति सुजुकी के कुल 10 लाख से अधिक सीएनजी वाहन बिके
नई दिल्ली, 15 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उसके सीएनजी श्रेणी के वाहनों की कुल बिक्री का आंकड़ा 10 लाख इकाई को पार कर गया है। अभी कंपनी के पास निजी और वाणिज्यिक श्रेणी के नौ ‘एस-सीएनजी’ वाहन हैं जिनमें आल्टो, एस-प्रेसो, वैगनआर, सेलेरियो, डिजायर, अर्टिगा, इको, सुपर कैरी और टूर-एस शामिल हैं। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी केनिचि अयूकावा ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य अपने ग्राहकों को सुरक्षित, भरोसेमंद, स्वच्छ, आधुनिक तकनीक वाले और पर्यावरण अनुकूल वाहनों की पेशकश करना है। हमारी एस-सीएनजी रेंज को भारत में वाहन चालन की परिस्थितियों के अनुरूप डिजाइन, विकसित और विनिर्मित किया गया है।’’
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








