Home देश-दुनिया सिद्धू ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

सिद्धू ने कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 16 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी की पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पद बुधवार को इस्तीफा दे दिया। सिद्धू ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की घोषणा की। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी शिकस्त के मद्देनजर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचों चुनावी राज्यों के पार्टी अध्यक्षों से इस्तीफा देने को कहा था। कांग्रेस अध्यक्ष गांधी के इस निर्देश के कुछ देर बाद ही उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने त्यागपत्र की घोषणा कर दी थी। पंजाब में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी और उसे सिर्फ 18 सीट मिलीं। सिद्धू स्वयं अमृतसर पूर्व सीट से चुनाव हार गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …