उत्तर कोरिया का मिसाइल प्रक्षेपण विफल : दक्षिण कोरिया
सियोल, 16 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उत्तर कोरिया द्वारा प्योंगयांग सुनन हवाई अड्डे के क्षेत्र से एक अज्ञात स्थल से दागा गया मिसाइल प्रक्षेपण विफल रहा है। योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरिया के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले, एनएचके टीवी चैनल ने जापानी रक्षा मंत्रालय के सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर कोरिया ने संभवतः एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी थी। उत्तर कोरिया द्वारा इस वर्ष का यह दसवां मिसाइल प्रक्षेपण है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








