दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना
नई दिल्ली, 21 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। दिल्ली में सोमवार को सुबह गर्मी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत रही। मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक और इस मौसम में अब तक का अधिकतम तापमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह करीब सात बजे 232 दर्ज किया गया। शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच एक्यूआई को ‘संतोषजनक’, 101 और 200 को ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 को ‘बहुत खराब’, और 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








