Home अंतरराष्ट्रीय नाटो का रूस में सत्ता परिवर्तन का लक्ष्य नहीं

नाटो का रूस में सत्ता परिवर्तन का लक्ष्य नहीं

बर्लिन/ब्रसेल्स, 28 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज ने कहा है कि नाटो का रूस में ह्य सत्ता परिवर्तनह्ण करने का लक्ष्य नहीं है। स्कोल्ज ने जर्मन एआरडी ब्रॉडकास्टर के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ह्लयह नाटो का मकसद नहीं है और न ही अमेरिका के राष्ट्रपति का।ह्व उन्होंने व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ इस मुद्दे पर चर्चा की थी और दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि नाटो की नीति में रूस में ह्यसत्ता परिवर्तनह्ण का लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जर्मनी लोकतंत्र का समर्थक है लेकिन उनका मानना है कि इसके लिए लोगों और राष्ट्रों को लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जर्मनी रूस से मिलनी वाली ऊर्जा पर निर्भरता को खत्म करेगा। इस बीच यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने कहा है कि उनका मानना है कि रूस ने यूक्रेन पर हमला कर युद्ध अपराध किया हैं, लेकिन फिर भी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत बनाए रखना जरूरी है।मिशेल ने ट्वीट कर कहा, ह्लमेरा गहरा विश्वास है कि यूक्रेन में रूस द्वारा युद्ध अपराध किए जा रहे हैं। दूसरी ओर, मेरा मानना है कि हमें व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत बनाए रखनी चाहिए, क्योंकि हम उन्हें पसंद करते हों या नहीं, आज वह क्रेमलिन में बैठे है।ह्व

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …