प्रधानमंत्री ने राजस्थान दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं
नई दिल्ली, 30 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और राज्य के प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की कामना की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘शौर्य, स्वाभिमान और बलिदान की ऐतिहासिक धरती राजस्थान के समस्त निवासियों को राजस्थान दिवस की कोटि-कोटि शुभकामनाएं। प्रदेश प्रगति के पथ पर आगे बढ़े, यही कामना है।’’ प्रत्येक वर्ष 30 मार्च को राजस्थान दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1949 में आज ही के दिन जोधपुर, जयपुर, जैसलमेर और बीकानेर रियासतों का विलय होकर वृहत्तर राजस्थान संघ बना था। यही राजस्थान की स्थापना का दिन माना जाता है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








