Home देश-दुनिया जलगांव में भीषण गर्मी, किसान की मौत

जलगांव में भीषण गर्मी, किसान की मौत

मुंबई, 30 मार्च (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। जलगांव जिले के अलमनेर तहसील के मांडल गांव में भीषण गर्मी से एक किसान की मौत हो गई। जिला प्रशासन ने लोगों को दिन में सिर्फ अत्यावश्यक काम होने पर ही घरों से निकलने की सलाह दी है। बताया गया है कि किसान जीतेंद्र संजय माली (33) मंगलवार शाम खेत से घर लौटे और उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अलमनेर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया। देररात अस्पताल में जीतेंद्र संजय माली ने दम तोड़ दिया। डॉ. आशीष पाटिल के अनुसार तेज गर्मी की वजह से जीतेंद्र की मौत हो गई है। बुधवार को मारवाड पुलिस ने जीतेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौसम विज्ञान विभाग जलगांव में 27 मार्च से 31 मार्च तक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी कर चुका है। आज सुबह जलगांव का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …