कश्मीर के शोपियां में आतंकवादी की मौत
श्रीनगर, 01 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में जारी अभियान में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को मार गिराया है, जिसकी जानकारी अधिकारियों ने दी है।
मुठभेड़ गुरुवार शाम शोपियां के तुर्कवांगम इलाके में उस समय हुई जब पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त बलों ने एक घेरा-और-खोज अभियान (कासो) की शुरुआत की।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘जिस जगह आतंकवादी छिपे हुए थे वहां जैसे सुरक्षा बलों के अधिकारी पहुंचे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके जवाबी कार्रवाई में मुठभेड़ की शुरुआत हुई। इस दौरान अब तक एक आतंकवादी की मौत हो चुकी है।’
आतंकवादी की पहचान अभी नहीं की जा सकी है। पुलिस ने कहा है कि अभियान जारी है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








