ओडिशा ने दुनिया को शांति और प्रेम बनाए रखने का संदेश दिया : राष्ट्रपति कोविंद
नई दिल्ली, 01 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को ओडिशा के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि राज्य ने दुनिया को शांति, प्रेम बनाए रखने तथा हिंसा से दूर रहने का संदेश दिया है।
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘ओडिशा दिवस पर, राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। जगन्नाथ, लिंगराज, कोणार्क मंदिरों और अन्य समृद्ध विरासतों की भूमि ओडिशा ने दुनिया को शांति, प्रेम बनाए रखने तथा हिंसा से दूर रहने का संदेश दिया है। प्रदेश की प्रगति के लिए मेरी शुभकामनाएं।’’
गौरतलब है कि एक अप्रैल, 1936 को अलग राज्य के रूप में ओडिशा का गठन हुआ था, तब उसे बंगाल-बिहार-ओडिशा के संयुक्त प्रांत से अलग किया गया था। इसकी याद में आज ही के दिन ‘उत्कल दिवस’ मनाया जाता है। पहले राज्य का नाम उड़ीसा था, जिसे 2011 में बदलकर ओडिशा कर दिया गया।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








