Home व्यापार हीरो मोटोकॉर्प का शेयर छह फीसदी से अधिक टूटा
व्यापार - April 1, 2022

हीरो मोटोकॉर्प का शेयर छह फीसदी से अधिक टूटा

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। हीरो मोटोकॉर्प का शेयर शुक्रवार को छह फीसदी से अधिक टूट गया। इससे पहले आयकर विभाग को कंपनी पर छापेमारी में कई अनियमितताओं का पता चला था।

बीएसई पर हीरो मोटोकॉर्प का शेयर 6.32 फीसदी की गिरावट के साथ 2,151.60 रुपये पर आ गया।

एनएसई पर यह 6.28 फीसदी की गिरावट के साथ 2,150 रुपये पर आ गया।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कहा था कि आयकर विभाग ने हीरो मोटोकॉर्प और दो अन्य समूहों पर छापेमारी के बाद 800 करोड़ रुपये से अधिक के कथित अवैध व्यावसायिक खर्च, दिल्ली में जमीन खरीदने के लिए इस्तेमाल की गई 60 करोड़ रुपये की ‘‘बेहिसाबी’’ नकदी और कुछ मुखौटा कंपनियों का पता लगाया है।

ये छापे 23 मार्च से मारे गए थे, और देश के सबसे बड़े दोपहिया विनिर्माता ने तब कहा था कि वह कर अधिकारियों को पूरा सहयोग दे रही है।

इन छापों के दौरान कंपनी के चेयरमैन और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पवन मुंजाल के आवास के अलावा दिल्ली और आसपास के कार्यालयों की तलाशी ली गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …