Home मनोरंजन मानेकशॉ को विक्की कौशल ने किया याद
मनोरंजन - April 4, 2022

मानेकशॉ को विक्की कौशल ने किया याद

मुंबई, 03 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। फिल्म अभिनेता विक्की कौशल भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक ‘सैम बहादुर’ में नजर आने वाले हैं। वह सैम मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे। रविवार को विक्की कौशल ने सैम मानेकशॉ की जयंती पर उन्हें याद किया। विक्की ने इंस्टा स्टोरी पर सैम मानेकशॉ की तस्वीर साझाकर उन्हें नमन किया है। बायोपिक ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल के साथ अभिनेत्री फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी। सान्या मल्होत्रा फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की पत्नी सिल्लू मानेकशा का किरदार निभाएंगी। फातिमा सना शेख भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। इस बायोपिक का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। बायोपिक की घोषणा साल 2019 में ही हुई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व

लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …