Home अंतरराष्ट्रीय जापान के प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में नागरिकों पर हमलों की निंदा की

जापान के प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में नागरिकों पर हमलों की निंदा की

तोक्यो, 04 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा ने यूक्रेन की राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में नागरिकों पर कथित हमलों की सोमवार को कड़ी निंदा की और इसे ‘‘अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन’’ बताया।

गौरतलब है कि रूस के अपने सैनिकों को पीछे हटाने के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव की बाहरी सीमा पर कई शव बरामद हुए हैं, जिनमें से कुछ के हाथ पीछे बंधे थे। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि कीव क्षेत्र के कस्बों में 410 शव मिले हैं। यूरोपीय नेताओं ने भी इन कथित हमलों की निंदा की है।

किशिदा ने कहा कि रूस के खिलाफ संभावित और प्रतिबंधों में, अंतरराष्ट्रीय समाज के साथ सहयोग करते हुए, ‘‘जापान दृढ़ता से वह करेगा जो उसे करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें मानवाधिकारों की समस्याओं और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करने वाली कार्रवाइयों की कड़ी निंदा करनी चाहिए।’’ रूस के 24 फरवरी को यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद जापान ने भी अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों की तरह रूस के खिलाफ कई प्रतिबंध लगाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Check Also

सर्राफा बाजार में कमजोरी से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

नई दिल्ली, 12 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज मामूली गिरावट नज…