दो रिपब्लिकन सांसदों ने न्यायाधीश जैक्सन को समर्थन देने का ऐलान किया
वाशिंगटन, 05 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की सांसद लीसा मर्कोव्स्की और मिट रोमनी ने सोमवार रात कहा कि वे न्यायाधीश केतनजी ब्राउन जैक्सन को उच्चतम न्यायालय में भेजे जाने के पक्ष में मतदान करेंगे।
सांसदों की इस घोषणा से राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा मनोनीत जैक्सन को द्विदलीय समर्थन के संकेत मिल रहे हैं और अगर उनके नाम पर व्यापक सहमति बनती है तो जैक्सन उच्चतम न्यायालय की पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश होगीं।
अलास्का और ऊटा के सांसदों ने यह घोषणा नामांकन को आगे बढ़ाने के लिए प्रक्रियात्मक मतदान से पहले की। रिपब्लिकन सांसद सुसैन कोलिंस ने भी पिछले माह जैक्सन को समर्थन देने की घोषणा की थी। तीनों रिपब्लिकन सांसदों ने हालांकि कहा कि वे जैक्सन के सभी फैसलों से सहमत होने की उम्मीद नहीं करते, लेकिन उन्हें लगता है कि जैक्सन काफी काबिल हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








