अमेरिका के आयोवा में गोलीबारी में दो लोगों की मौत
वाशिंगटन, 11 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। अमेरिका के आयोवा प्रांत में एक नाइट क्लब में हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दस अन्य घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी हैं।
स्थानीय मीडिया स्टेशन डब्ल्यूएचओ 13 ने पुलिस के हवाले से बताया कि तब्बू नाइटक्लब और डाउनटाउन सीडर रैपिड्स के लाउंज में रविवार को स्थानीय समयानुसार 0127 बजे गोलीबारी की घटना हुई।
पुलिस के अनुसार इस घटना में दो लोगों की गोली लगने से मौत हुई हैं जबकि दस अन्य घायलों को निकट के अस्पतालों में ले जाया गया हैं।
मीडिया के अनुसार पुलिस ने अभी तक संदिग्ध के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की है और इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








