सूर्या ने तमिलनाडु पुलिस विभाग को वाहन किया दान
चेन्नई, 26 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। एक्टर सूर्या के प्रोडक्शन हाउस 2डी एंटरटेनमेंट ने तमिलनाडु पुलिस विभाग की कावल करंगल पहल के लिए 6 लाख रुपये का एक वाहन दान में दिया।
दरअसल, तमिलनाडु पुलिस ने बेघर, बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए कावल करंगल नाम से पहल शुरू की। इसके तहत संस्था, गैर सरकारी संगठन सड़कों पर रहने वाले कमजोर, दुर्बल, असहाय लोगों की सहायता करेगी।
सूर्या के करीबी सूत्रों ने कहा कि एक्टर के प्रोडक्शन हाउस द्वारा दान किए गए वाहन का इस्तेमाल बेघर और बेसहारा लोगों तक भोजन पहुंचाने के लिए किया जाएगा।
इस वाहन को चेन्नई निगम आयुक्त गगन दीप सिंह और चेन्नई के पुलिस आयुक्त शंकर जिवाल और शरण्या राजशेखर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सूर्या के इस कदम की हर कोई प्रशंसा कर रहा है।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








