कोविड टीकाकरण में 189. 63 करोड़ टीके लगे
नई दिल्ली, 05 मई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। देश भर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 189.63 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाये गये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 189 करोड़ 63 लाख 30 हजार 362 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 3275 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 19 हजार 719 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 0.05 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.77 प्रतिशत हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 3010 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 25 लाख 47 हजार 699 कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.74 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 4 लाख 23 हजार 430 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में अब तक कुल 83 करोड़ 93 लाख 79 हजार सात कोविड परीक्षण किये गये हैं।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








