रूस के मुद्दे पर जॉनसन और किशिदा करेंगे बैठक
लंदन, 05 मई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन गुरूवार को जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के साथ बैठक कर रूस पर दबाव बनाने के नए तरीके पर विचार विर्मश करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बैठक में इस बात पर ध्यान दिया जायेगा रूस पर कैसे दबाव बनाया जाए और सहयोगियों की रूस के तेल और गैस पर कम निर्भरता को कम किया जाये। रिपोर्ट के अनुसार श्री जॉनसन और श्री किशिदा भी दोनों देशों के बीच एक नई रक्षा साझेदारी के लिए तैयार हैं। इस समझौता ब्रिटेन और जापान की सेनाओं को प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास और आपदा राहत के लिए एक साथ तैनात करने की अनुमति देगा। श्री किशिदा की प्रधानमंत्री के रूप में यह पहली ब्रिटेन यात्रा है। यह पहली बार होगा जब जापान किसी यूरोपीय देश के साथ इस तरह के समझौते पर हस्ताक्षर करेंगा।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








