Home देश-दुनिया प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से योग दिवस को सफल बनाने की अपील की

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से योग दिवस को सफल बनाने की अपील की

नई दिल्ली, 20 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। रक्षा सेवाओं में भर्ती की नई ‘‘अग्निपथ योजना’’ के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों से ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’’ को सफल बनाने की अपील की।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कल यानी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस बार यह आयोजन ‘मानवता के लिए योग’ की थीम के तहत होगा। आइए, हम सब मिलकर इसे सफल बनाएं एवं योग की लोकप्रियता को और बढ़ाएं।’’

प्रधानमंत्री ने यह ट्वीट हिंदी और अंग्रेजी सहित कई भारतीय भाषाओं में किया। मोदी आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस के मद्देनजर पिछले कुछ दिनों से लगातार योग के विभिन्न फायदों के बारे में ट्वीट कर रहे हैं।

इस बार 21 जून को आठवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।

मोदी इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कर्नाटक के मैसूर पैलेस मैदान में सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

योग दिवस का आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब ‘‘अग्निपथ योजना’’ की घोषणा के बाद से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा और तेलंगाना समेत अनेक राज्यों में इसके खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

महिला आरक्षण संबंधी विधेयकों पर रणनीति तय करेंगे विपक्षी दल

नई दिल्ली, 15 अप्रैल (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्षी दल महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों …