ज्ञानवापी मामले की सुनवाई कर रहे वाराणसी जज का तबादला
वाराणसी, 21 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे का आदेश देने वाले वाराणसी के सिविल जज रवि कुमार दिवाकर का तबादला कर दिया गया है। उन्हें बरेली जिला भेज दिया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 121 सिविल जजों का ट्रांसफर किया है, जिसमें रवि कुमार दिवाकर भी शामिल है। ट्रांसफर किए गए सभी जजों को 4 जुलाई तक अपना पदभार ग्रहण करना होगा। सूत्रों ने दिवाकर के तबादले को रूटीन करार देते हुए कहा कि इसका ज्ञानवापी मामले से कोई संबंध नहीं है। दिवाकर ने ज्ञानवापी मामले की सुनवाई के दौरान जान से मारने की धमकी मिलने का भी दावा किया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी।
अब होर्मुज को कहा जायेगा ‘ट्रंप जलडमरूमध्य’ : ट्रंप
टेक्सास, 10 सितंबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवा…








