रूस ने 83 हजार डॉलर का जुर्माना लेकर जापानी जहाज को चालक दल के 14 सदस्यों सहित मुक्त किया
टोक्यो, 11 जून (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। रूस ने 83 हजार डॉलर का जुर्माना लगाने के बाद जापान के मछली पकड़ने वाले जहाज ईहो मारू और उसके चालक दल के सभी 14 सदस्यों को मुक्त कर वाक्कनई बंदरगाह वापस भेज दिया है।
स्थानीय मीडिया ने यह रिपोर्ट दी है।
रिपोर्ट के अनुसार मछली पकड़ने वाले जहाज और उसके चालक दल को ओखोत्स्क सागर में रूस के आर्थिक जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 28 मई को हिरासत में लिया गया था।
जापान ने अपने मछुआरों को तुरंत रिहा करने की मांग की थी जबकि रूस ने अपने विशेष आर्थिक क्षेत्र में अवैध मछली पकड़ने को लेकर विरोध जताया था।
क्योदो समाचार एजेंसी के अनुसार मछली पकड़ने वाले जहाज को 83 हजार डॉलर के जुर्माने के भुगतान के बाद शुक्रवार को छोड़ दिया गया।
ब्रिटेन के व्यापार मंत्री भारत आने वाले ‘ग्रेट नॉर्थ’ प्रतिनिधिमंडल का करेंगे नेतृत्व
लंदन, 09 अक्टूबर (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स ने …








