कारगिल के शहीदों को नमन किया नायडू ने
नई दिल्ली, 26 जुलाई (ऐजेंसी/अशोक एक्सप्रेस)। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को भावपूर्ण नमन किया है।
श्री नायडू ने मंगलवार को यहां एक ट्वीट में कहा कि देश की सुरक्षा में उनका पराक्रम हर देशवासी को गौरवान्वित करता है। कारगिल विजय देश की स्मृति में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगी।
श्री नायडू ने कहा, “आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर, उन दुर्गम चोटियों पर मातृभूमि की रक्षा करने वाले वीर युवा योद्धाओं के शौर्य और उनके बलिदान का कृतज्ञतापूर्वक स्मरण करता हूं। उनके परिजनों के धैर्य को प्रणाम करता हूं।”
हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित
नई दिल्ली, 07 अगस्त (ऐजेंसी/अशोका एक्स्प्रेस)। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा ने शुक्रवार …








